मौसम अपडेट: सर्द हो गईं एमपी की हवाएं, लोगों में बढ़ी ठिठुरन, बड़े शहरों के तापमान में आई गिरावट, जानें कैसा रहेगा मौसम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। इंदौर और भोपाल के साथ अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इंदौर में करीब 25 साल बाद ही इतनी कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। वहीं, भोपाल में रात का तापमान 9 डिग्री से भी नीचे तक का तापमान दर्ज किया जा रहा है। वहीं, इकलौते हिल स्टेशन में शहरों की तुलना से कम ठंड महसूस हो रही है।
एमपी में हो रही है भारी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर दिशा से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के चलते ही एमपी में भी भारी ठंड महसूस हो रही है। जिसमें ग्वालियर, उज्जैन, चंबल, इंदौर, सागर, भोपाल और रीवा जैसे कई जिले शामिल हैं। इसके अलावा, पचमढ़ी दक्षिण भाग में होने के चलते ही यहां तक हवाएं उस ही स्पीड में चल रही हैं।
यह भी पढ़े -जी7 के परमाणु निरस्त्रीकरण बयान पर भड़का उत्तर कोरिया, विदेश मंत्री बोले- ये शत्रुतापूर्ण कृत्य
कैसा है प्रदेश का तापमान?
मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज की जा रही है। इंदौर में 7.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 8.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 11.4 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 10.7 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 8.9 डिग्री सेल्सियस, और शिवपुरी में 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया है।
यह भी पढ़े -ट्रेलर बता रहा है बिहार में फिल्म क्या होने वाली है, एनडीए की बढ़त पर बोलीं भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी
प्रदेश में चल सकती है शीतलहर
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का दौर बना हुआ है। अनूपपुर और बालाघाट में शीतलहर चल रही है। साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल के भी कई जिलों में कोल्ड वेव का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही तापमान भी 10 डिग्री से नीचे तक ही दर्ज किया जा रहा है।
Created On :   14 Nov 2025 1:37 PM IST












