NEET Paper Leak Case: नीट मामले पर एक बार फिर से भड़की कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग, युवाओं को लेकर कहा- 'विदेश में टॉफियां, युवाओं को लाठियां...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठाकर सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि लाखों छात्रों का भविष्य संकट में है, लेकिन केंद्र सरकार जवाब नहीं दे रही है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जब लाखों छात्र सड़कों पर उतरकर न्याय मांग रहे हैं, तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय मामले से किनारा करने की कोशिश कर रही है। राहुल ने कहा कि पेपर लीक की वजह से छात्रों का भरोसा टूट रहा है और युवाओं का भविष्य अंधेरे में जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था नहीं बनाई जाती, तब तक कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।
यह भी पढ़े -भोपाल एम्स में तीन घंटे तक हुआ दोबारा पोस्टमार्टम, भाई ने ट्विशा का किया अंतिम संस्कार, मां का रो-रोकर बुरा हाल
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। पार्टी का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित बनाने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वाले गिरोह लगातार सक्रिय हैं और सरकार उन्हें रोक नहीं पा रही है।
यह भी पढ़े -उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना मौसम विभाग
विरोध प्रदर्शन पर भी उठे सवाल
हैदराबाद और राजस्थान समेत कई जगहों पर कांग्रेस और छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए। राहुल गांधी ने दावा किया कि कुछ राज्यों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ये भी कहा है कि मोदी जी इटली में टॉफियां बांटते हुए रील बना रहे थे, तब भारत में पेपर लीक से परेशान युवा, न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए थे। क्योंकि नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर दिया है।
Created On :   24 May 2026 7:09 PM IST











