लड़की को छत से धक्का देने के आरोप में 3 जेल भेजे गए

3 sent to jail on charges of pushing girl from roof
लड़की को छत से धक्का देने के आरोप में 3 जेल भेजे गए
लड़की को छत से धक्का देने के आरोप में 3 जेल भेजे गए
हाईलाइट
  • लड़की को छत से धक्का देने के आरोप में 3 जेल भेजे गए

मऊ (उत्तर प्रदेश), 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मऊ में एक लड़की को छत से धक्का देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लड़की को गहरी चोटें आई हैं, जिसके चलते उसका इलाज जारी है। हालत उसकी फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

मऊ के एसपी सुशील घुले ने इसकी जानकारी दी है।

वीडियो के माध्यम से दिए अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार को गाजीपुर के वालिदपुर में हुई है। इस दौरान लड़की के पड़ोसियों द्वारा उसे छत से धक्का दिए जाने की बात कही जा रही है।

पुलिस के पास दर्ज अपनी प्रारंभिक शिकायत में लड़की के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि उसने जब उसे परेशान किए जाने के प्रयासों का विरोध किया, तो पहले तो उसकी पिटाई की गई, फिर पड़ोसियों ने उसे नीचे धक्का दे दिया।

लड़की ने अस्पताल में पुलिस को दिए अपने बयान में तीन आरोपियों के नाम लिए हैं। वह इस वक्त आजमगढ़ अस्पताल में है।

पीड़िता का आरोप है कि इन तीन आरोपियों द्वारा उसे हमेशा परेशान किया जाता रहा है। जब उसने उनकी इन हरकतों को लेकर विरोध जताया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और बाद में छत से धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

एएसएन-एसकेपी

Created On :   25 Oct 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story