- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- जिले में अब तक 385.3 मिमी. औसत...
जिले में अब तक 385.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

By - Bhaskar Hindi |17 July 2020 11:47 AM IST
जिले में अब तक 385.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
डिजिटल डेस्क, मण्डला। मण्डला जिले में इस वर्ष एक जून से 16 जुलाई के दौरान 385.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 326.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 59.3 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को मण्डला तहसील में 6.4 मिमी., नैनपुर में 8.2, बिछिया में 10.2, निवास में 2.4, घुघरी में 9.0 तथा नारायणगंज में 0.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 16 जुलाई को 6.1 औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Created On :   17 July 2020 4:43 PM IST
Next Story