बेंगलुरु दंगों के आरोप में 60 और पकड़ाए, कुल 206 गिरफ्तार

60 more arrested in Bengaluru riots charges, total 206 arrested
बेंगलुरु दंगों के आरोप में 60 और पकड़ाए, कुल 206 गिरफ्तार
बेंगलुरु दंगों के आरोप में 60 और पकड़ाए, कुल 206 गिरफ्तार

बेंगलुरु, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस ने बेंगलुरु दंगों के सिलसिले में 60 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की कुल संख्या 206 हो गई है, जिसमें एक महिला नगरसेवक का पति भी शामिल है।

केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुलदीप जैन ने आईएएनएस को बताया, हमने हाल ही में हुए बेंगलुरु दंगों के मामलों में और 60 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति कलीम पाशा नागवारा वार्ड की नगरसेवक इरशाद बेगम का पति है।

अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों में से 80 लोगों को बल्लारी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल के नेतृत्व में सात पुलिस दल इन दंगों की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा, हर दंगाई और आगजनी करने वाले व्यक्ति को हमारी सरकार खोजकर लाएगी, चाहे वह कहीं भी छिपा हो।

उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा का पैमाना इसकी संगठित प्रकृति की ओर इशारा करता है।

मंगलवार की रात पुलिकेहसीनगर के कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन के सोशल मीडिया पर अपमानजनक संदेश पोस्ट करने के बाद सैकड़ों लोग भड़क गए थे।

भीड़ ने पथराव कर 60 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। साथ ही डीजे हल्ली, केजी हल्ली, पुलिकेहसीनगर और कवल बायरासांद्रा इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की वारदातों को अंजाम दिया था।

एसडीजे/एसजीके

Created On :   14 Aug 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story