पिछले 24 घंटों में 6 हजार 563 नए मामले दर्ज, 132 लोगों की हुई मौत

6,563 new cases of coronavirus in India, 132 deaths
पिछले 24 घंटों में 6 हजार 563 नए मामले दर्ज, 132 लोगों की हुई मौत
इंडिया कोरोना पिछले 24 घंटों में 6 हजार 563 नए मामले दर्ज, 132 लोगों की हुई मौत
हाईलाइट
  • मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 77 हजार के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,563 नए मामले सामने आए जबकि 132 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को दी। बीते 24 घंटे में 132 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,77,554 हो गई है। बीते 24 घंटों में 8,077 लोगों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,87,017 हो गई है।

भारत में कोरोना के 82,267 सक्रिय मामले हैं, जो 572 दिनों में सबसे कम है। साथ ही देशभर में कुल 8,77,055 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 66.51 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। लोगों को बीते 24 घंटों में 15,82,079 वैक्सीन खुराक देने के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज सोमवार सुबह तक 137.67 करोड़ तक पहुंच गया है।

यह 1,44,91,123 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह तक 17.99 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

(आईएएनएस)

Created On :   20 Dec 2021 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story