70वें गणतंत्र दिवस पर होगी 90 मिनट की परेड, 22 झाकियां 8 किलोमीटर तक करेंगी मार्च

70th republic day of India, pared on rajpath in Delhi
70वें गणतंत्र दिवस पर होगी 90 मिनट की परेड, 22 झाकियां 8 किलोमीटर तक करेंगी मार्च
70वें गणतंत्र दिवस पर होगी 90 मिनट की परेड, 22 झाकियां 8 किलोमीटर तक करेंगी मार्च
हाईलाइट
  • अलग-अलग राज्यों की झांकियां आएंगी नजर
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
  • पीएम मोदी करेंगे समारोह की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस बार 70वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। रामाफोसा नेल्सन मंडेला के बाद दूसरे राष्ट्रपति होंगे, जो गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की शुरुआत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान 90 मिनट की परेड की जाएगी।

केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की 22 झाकियां इस बार परेड में शामिल होंगी। पीएम मोदी इंडिया गेट में स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र चढ़ाकर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत करेंगे। इस बार की झांकी में राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे गए 26 बच्चे खुली जीप में बैठकर झांकी में शामि होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक अफ्रीकी राष्ट्रटपति रामफोसा के साथ उनकी पत्नी डॉ शेपो मोसेपे और 9 मंत्रियों के साथ व्यावसायिक प्रतिनिधियों का एक दल आया है।

 

 

गणतंत्र दिवस के बारे में 10 खास बातें

1. पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड 1955 में राजपथ पर हुई थी।

2. 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर संविधान लागू किया गया था।

3. भारतीय संविधान को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में हाथ से लिखा गया था।

4. भारतीय संविधान 26 जनवरी को इसलिए लागू किया गया, क्योंकि 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज दिवस था।

5. संसद भवन में आज भी भारतीय संविधान की हाथ से लिखी मूल प्रतियां मौजूद हैं। 

6. भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को गवर्नमेंट हाऊस में शपथ ली थी। 

7. हर साल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं, जिसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

8. विजय चौक पर 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होती है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के बैंड भाग लेते हैं। इसे गणतंत्र दिवस के समापन के तौर पर मनाया जाता है।

9. गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री अमर ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।

10. परेड में राज्यों की प्रदर्शनियां होती हैं, जिसमें वहां के लोक गीत और कला को प्रस्तुत किया जाता है।

Created On :   25 Jan 2019 10:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story