लखनऊ में सीएए का विरोध कर रहे 8 लोग गिरफ्तार

8 people opposing CAA arrested in Lucknow
लखनऊ में सीएए का विरोध कर रहे 8 लोग गिरफ्तार
लखनऊ में सीएए का विरोध कर रहे 8 लोग गिरफ्तार
हाईलाइट
  • लखनऊ में सीएए का विरोध कर रहे 8 लोग गिरफ्तार

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस)। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ यहां पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बीच अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को एक महिला पूजा शुक्ला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विकास त्रिपाठी ने कहा, पुलिस ने जुलूस की वजह से घंटाघर पर जाम लगाने और धारा-144 के उल्लंघन के मामले में शनिवार को एक महिला पूजा शुक्ला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को लखनऊ पुलिस ने घंटाघर से पुरुषों की भीड़ को तितर-बितर कर लोगों को वहां से हटाया। वहीं अब घंटाघर पर आरएएफ को तैनात कर दिया गया है।

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने पुलिस पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस लगातार घंटाघर के आसपास गश्त कर रही है।

पुलिस के अनुसार, लखनऊ के घंटाघर इलाके में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के बेटे सहित कई प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर पर अपनी गाड़ी आड़ी-तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया और धारा-144 का उल्लंघन कर उत्तेजक नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जिसके संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Created On :   25 Jan 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story