पहले हथियारों से भरी मिली नाव और अब मुंबई पुलिस के वाट्सऐप नंबर पर धमाके का मैसेज 

A message of blast is sent on the WhatsApp number of Mumbai Police
पहले हथियारों से भरी मिली नाव और अब मुंबई पुलिस के वाट्सऐप नंबर पर धमाके का मैसेज 
हमले के साए में मुंबई पहले हथियारों से भरी मिली नाव और अब मुंबई पुलिस के वाट्सऐप नंबर पर धमाके का मैसेज 
हाईलाइट
  • मैसेज में लिखा है कि धमाका होगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में बीते दिनों समुद्र के तट पर हथियारों से भरी नाव मिलने के बाद से आतंकी हमले की आशंका के चलते रहवासियों में खौफ है। वहीं आज सुबह मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली है, यह मैसेज पुलिस के वॉट्सएप नंबर पर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, मैसेज में लिखा है कि धमाका होगा और अंजाम देने के लिए 6 लोगों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल वॉट्सएप पर पाकिस्तानी नंबर से मैसेज आया है। मैसेज करने वाले ने बताया कि उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर की दिखाएगी और धमाका मुंबई में होगा। 

ये है पूरा मैसेज 

मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल के नंबर पर +923029858353 नंबर से आए वॉट्सएप मैसेज में लिखा है, "जी मुबारक हो, मुंबई में हमला होने वाला है। 26/11 की नई ताजी याद दिलाएगा। इसमें 7 मोबाइल नंबर भी शेयर किए गए हैं। इसके आगे लिखा है कि मुंबई को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। मैसेज में लिखा है कि यूपी एटीएस मुंबई को उड़वाना चाहती है। इसमें कुछ इंडियन मेरे साथ हैं।"

जानकारी के मुताबिक कुछ नाम भी शेयर किए गए है। इसके अलावा मैसेज में उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर का भी जिक्र किया गया है, जिसमें सिर धड़ से अलग करने वाली बात कही गई है। मैसेज में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सिद्धू मूसेवाला के साथ-साथ आमिर अजमल कसाब के बारे में भी कुछ लिखा गया है। 

 जांच में जुटी मुंबई पुलिस 

मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रदेश पुलिस के अलावा एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) भी इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। 

 

Created On :   20 Aug 2022 3:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story