अधर में अबू सलेम का निकाह, नहीं मिली पैरोल

Abu Salems marriage  in the inferior, parole petition dismissed
अधर में अबू सलेम का निकाह, नहीं मिली पैरोल
अधर में अबू सलेम का निकाह, नहीं मिली पैरोल

 

डिजिटल डेस्क, मुंबई ।  साल 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में दोषी अबू सलेम की पैरोल यााचिका खारिज कर दी गई है। डॉन अबू सलेम ने अपने निकाह के लिए 45 दिनों की पैरोल मांगी थी, जो नवी मुंबई के कमिश्‍नर ने खारिज कर दी है। सलेम साईं बहार कौसर से दूसरी शादी करना चाहता था। बताया जाता है कि उसने निकाह के लिए 5 मई का दिन तय किया था। सलेम जिससे निकाह करने वाला है, कौसर नाम की वो महिला मुंबई के नजदीक महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले मुंब्रा शहर की रहने वाली है। 

 

सलेम कौसर से फोन पर ही कर चुका है निकाह 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलेम ने दावा किया था कि उसने कौसर से उस वक्‍त फोन पर निकाह किया था, जब उसे लखनऊ की एक अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। कौसर की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने कौसर और उनके परिवार से भी इस बारे में पूछताछ की, ताकि पता लगाया जा सके कि सलेम के दावे में कितनी सच्‍चाई है। 

 

अबू सलेम निकाह के लिए इमेज परिणाम

 

बदनामी के डर से निकाहनामे पर दस्तखत करना चाहती है कौसर 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती का कहना है कि सलेम से निकाह की खबरों से उनकी काफी बदनामी हुई है और अब कोई उनसे निकाह नहीं करना चाहता। ऐसे में उनके पास सलेम के साथ निकाहनामा पर दस्तखत करने के अलावा कोई और चारा नहीं रह गया है। बताया जाता है कि उसने सलेम से निकाह नहीं होने की सूरत में आत्महत्या तक की धमकी दी है।

उधर पुलिस का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब अबू सलेम ने निकाह के लिए पैरोल का आवेदन किया हो। इससे पहले भी वह टाडा कोर्ट में इसके लिए आवेदन दे चुका है। 

 

 

अबू सलेम के लिए इमेज परिणाम

 

पिछले साल टाडा के तहत सुनाई गई थी सलेम को आजीवन कारावास की सजा

सलेम को आतंकवाद के मामले में दोषी ठहराया गया है। उस पर हत्‍या, फिरौती सहित कई अन्‍य मामले भी चल रहे हैं और मुंबई बम ब्लास्ट में भी उसकी मुख्य भूमिका थी। इस ब्लास्ट में 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हो गए थे। बता दें पिछले साल ही सलेम को टाडा के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सलेम को 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के लिए पिछले साल दोषी ठहराया गया था। उसे मुंबई धमाकों के मुख्‍य साजिशकर्ताओं में से एक माना गया। उसने आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियारों और गोला-बारूदों की सप्‍लाई की थी। उसे पुर्तगाल से प्रत्‍यर्पण के जरिये भारत लाया गया। उसके साथ मोनिका बेदी भी थी, जिसके खाते में बॉलीवुड की कुछ फिल्‍में थीं। इस घटना से एक बार फिर अंडरवर्ल्‍ड और बॉलीवुड के बीच साठगांठ की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं।


 

Created On :   21 April 2018 7:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story