अभिनेता प्रकाश राज का ऐलान, 2019 में लडूंगा लोकसभा चुनाव

Actor Prakash Raj will contest Lok Sabha elections
अभिनेता प्रकाश राज का ऐलान, 2019 में लडूंगा लोकसभा चुनाव
अभिनेता प्रकाश राज का ऐलान, 2019 में लडूंगा लोकसभा चुनाव
हाईलाइट
  • राजनीति में अभिनेता प्रकाश राज की एंट्री
  • लोकसभा चुनाव लडेंगे अभिनेता प्रकाश राज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने अभिनय से दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने राजनीति में एंट्री मारी दी है। प्रकाश राज ने अपने ट्विट में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, ""सभी को नए साल की शुभकामनाएं। एक नई शुरुआत...ज्यादा जिम्मेदारी..आपके समर्थन से मैं आने वाले संसदीय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ूंगा। सीट की जानकारी जल्द दूंगा। अबकी बार जनता की सरकार। ससंद में भी जनता की आवाज उठाऊंगा""

प्रकाश राज ने ट्विटर पर एलान किया है कि वो आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमाएंगे। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रकाश राज ने दक्षिण में बहुत सी फिल्में कीं लेकिन बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड से प्रकाश को अलग पहचान मिली और वे चर्चा में आए। बता दें कि प्रकाश राज कई बार केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय बीजेपी की आलोचना कर चुके हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद उन्होंने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि कर्नाटक का रंग केसरिया नहीं होगा। इसी बयान के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। पीएम मोदी के अलावा प्रकाश राज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोल चुके हैं। उन्होंने सीएम योगी को रिनेमिंग स्पेशलिस्ट (renaming specialists) के नाम से संबोधित किया है। 

 

 

Created On :   1 Jan 2019 10:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story