अब दिल्ली से वाशिंगटन के लिए भी सीधी फ्लाइट

air india launches first direct flight from delhi to washington
अब दिल्ली से वाशिंगटन के लिए भी सीधी फ्लाइट
अब दिल्ली से वाशिंगटन के लिए भी सीधी फ्लाइट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी के लिये अपनी पहली उड़ान शुरू की। वॉशिंगटन डीसी अमेरिका में एयर इंडिया का पांचवां डेस्टिनेशन एयरपोर्ट है। एयर इंडिया ने इस सेवा के लिए बोइंग 777-200 एलआर विमान तैनात किया गया है।

विमान में कुल 238 सीटें हैं, जिसमें फर्स्ट क्लास की 8, बिजनेस श्रेणी की 35 और इकॉनमी श्रेणी की 195 सीटें हैं। एयर इंडिया का यह विमान अमेरिकी दूतावास मैरीके लोस कार्लसन, एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी और अन्य एयरलाइन अधिकारियों की मौजूदगी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे से लॉन्‍च किया गया।

एयरलाइंस प्रवक्ता के मुताबिक, जुलाई में वॉशिंगटन के लिए उड़ानों की ऑक्‍यूपेंसी 90 परसेंट रहने की उम्‍मीद है। 9 जुलाई से 17 जुलाई के बीच एयर इंडिया 321 सीटर बोइंग 777-300ER विमान का संचालन करेगी। यह विमान हफ्ते में 3 बार उड़ान भरेगा।

वॉशिंगटन के अलावा न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के लिए भी एयरइंडिया की सेवाएं उपलब्ध हैं। दिल्ली से नेवार्क, न्यूयार्क और शिकागो के लिए दैनिक उड़ान सेवाएं हैं, जबकि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान सप्ताह में छह दिन उपलब्ध है।

एयर इंडिया अमेरिका के अन्य शहरों जैसे लॅास एंजिलिस और यूस्टन आदि के लिए भी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। एयर इंडिया की करीब 20 प्रतिशत कमाई अमेरिकी उड़ान सेवाओं से होती है। पिछले वित्‍त वर्ष में कंपनी की अमेरिकी उड़ान सेवाओं से मिलने वाला कुल राजस्व करीब 3,200 करोड़ रुपये था, जो वित्‍त वर्ष 14-15 की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक था।

Created On :   7 July 2017 6:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story