अलवर में भतीजे संग बाइक पर सवार महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Alwars nephew gang-raped woman on bike
अलवर में भतीजे संग बाइक पर सवार महिला से सामूहिक दुष्कर्म
अलवर में भतीजे संग बाइक पर सवार महिला से सामूहिक दुष्कर्म
हाईलाइट
  • अलवर में भतीजे संग बाइक पर सवार महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। अलवर जिले के तिजारा से 45 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की चौंका देने वाली घटना सामने आई है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिस वक्त महिला घटना का शिकार हुई, उस वक्त वह भतीजे के साथ अपने गांव लौट रही थी। मामले के संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि 14 सितंबर को हुई इस घटना में दुष्कर्मियों ने महिला के भतीजे पर भी इस घिनौने कृत्य में शामिल होने का दबाव डाला, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि महिला शिकायत दर्ज करवाने थाने नहीं जाएगी।

तिजारा के डीएसपी कुशाल सिंह ने कहा, हालांकि, 17 सितंबर को इस घटना पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि वीडियो को फिल्माने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों में से एक नाबालिग है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला हरियाणा के एक गांव में अपने भाई के यहां उसे कुछ पैसे देने के लिए गई हुई थी। वहां से लौटते वक्त रास्ते में उन्हें तेज धार वाले हथियारों से लैस अज्ञात युवकों के एक समूह ने रोका, जिन्होंने महिला के भतीजे को बंधक बना लिया गया। इसके बाद एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि बाकी लोगों द्वारा इसका वीडियो रिकॉर्ड करने और महिला का यौन उत्पीड़न जारी रखा गया।

दुष्कर्मियों की इस टोली ने इस वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया।

डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है।

एएसएन/एसजीके

Created On :   19 Sep 2020 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story