मध्यप्रदेश में बड़ा बस हादसा, यात्रियों से भरी बस नर्मदा में गिरी, 12 की मौत, बचाव कार्य जारी

Big bus accident in Madhya Pradesh, bus full of passengers fell in Narmada, 13 killed, rescue work underway
मध्यप्रदेश में बड़ा बस हादसा, यात्रियों से भरी बस नर्मदा में गिरी, 12 की मौत, बचाव कार्य जारी
मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में बड़ा बस हादसा, यात्रियों से भरी बस नर्मदा में गिरी, 12 की मौत, बचाव कार्य जारी

डिजिटल डेस्क,इंदौर। मध्य प्रदेश में एक बड़ा बस हादसा हो गया। यात्रियों से सवार बस नर्मदा में जा गिरी, कई लोग नर्मदा के तेज बहाव में बह गए। अब तक  12 शव बरामद कर लिए गए, वहीं 15 लोगों को बचा लिया गया हैं, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगी और अभी भी  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  बताया जा रहा है बस इंदौर से पुणे जा रही थी, बस संजय पुल से गुजर रही थी, तभी बस नदी में जा गिरी। हालांकि बस को  क्रेन के जरिए नदी से निकाल लिया गया है, लेकिन हादसे में दर्जनभर लोगों की जान चली गई, वहीं कई यात्रियों की जानकारी नहीं मिली।  सीएम दुर्घटना की पल पल जानकारी ले रहे हैं। 

बस महाराष्ट्र परिवहन की बताई जा रही हैं, दुर्घटना स्थल  इंदौर से 80 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। 

राहत और बचाव कार्य जारी

 हृदय विदारक दुर्घटना

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

 खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार

खरगोन के आसपास हादसा होना बताया जा  रहा है,मिली जानकारी के मुताबिक बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी सटीक सूचना नहीं मिली, स्थानीय लोगों के मानना है कि ब, में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें बड़े बूढे, महिला, और बच्चे भी शामिल थे। दुर्घटना पर  मुख्यमंत्री शिवराज चौहान शोक जताया। साथ ही हादसे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए,  घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन को  निर्देश दिए।  सीएम खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। 

 

 मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की बस के खलघाट से गिर जाने से 12 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

Created On :   18 July 2022 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story