बिहार : नीतीश सहित तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर दी शुभकामनाए

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बिहार : नीतीश सहित तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर दी शुभकामनाए
हाईलाइट
  • बिहार : नीतीश सहित तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर दी शुभकामनाए

पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा, प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको स्वस्थ रखें और आप दीर्घायु हों।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, समर्थ, सबल और आत्मनिर्भर नये भारत के निर्माण में अपने जीवन का क्षण-क्षण समर्पित करने वाले, राष्ट्र गौरव और अस्मिता को नई पहचान देने वाले, देश के सर्वाधिक लोकप्रिय, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्विटर पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री को शुभकामना देते हुए लिखा, प्रार्थयामहे भव शतायुषी। इश्वर: सदा त्वां च रक्षतु। अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और ठोस नेतृत्व से देशवासियों में एक नई उर्जा का संचार कर देने वाले प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनायें। जीवेत शरद: शतम।

कांग्रेस प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो ऐसी कामना है।

उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है, जिसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

एमएनपी-एसकेपी

Created On :   17 Sep 2020 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story