- आंदोलन तेज करेंगे किसान, आज से राज्यों में करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव
- महाराष्ट्र के मुंबई में आज से खुलेंगे कॉलेज, सख्त गाइडलाइंस के साथ शुरू होगी पढ़ाई
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत आज
- झारखंड में कोरोना से संक्रमण के 101 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 की मौत
- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक
फिरोजाबाद में भाजपा नेता की हत्या, 3 आरोपी हिरासत में

हाईलाइट
- फिरोजाबाद में भाजपा नेता की हत्या, 3 आरोपी हिरासत में
फिरोजाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भाजपा नेता दयाशंकर की शुक्रवार देर रात गोलीमार कर हत्या कर दी गई। इस मामले मुख्य आरोपी समेत तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सच्चिदानंद पटेल ने बताया कि फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के नगला बीच चौकी का मामला है। मृतक डीके गुप्ता अपनी दुकान बंद कर रहे थे। उसी बीच मोटर साइकिल सवार ने इन फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद परिवार वाले अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें तत्काल एफआईआर कराया गया। रातभर टीम लगाकर पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी वीरेश तोमर व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी कोई ग्रुप से जुड़ा है। लेकिन आरोपी के डायरेक्ट भाजपा का सदस्य होंने की कोई बात पता नहीं चली है। पुरानी रंजिष भी बतायी जा रही है। फेसबुक से आपसी मतभेद बताया जा रहा है। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद जिले में शुक्रवार रात भाजपा नेता दयाशंकर अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने उन पर फायर झोंक दिए। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया, शव के पोस्ट मार्टम को भेजे जाने एवं तहरीर दर्ज होने के बाद खुल गया। एसपी सिटी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था। हत्या के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता मानी जा रही है।
यह घटना टूंडला विधानसभा क्षेत्र की है। दयाशंकर गुप्ता नगला बीच कस्बे के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं। नगला बीच कस्बा में चैराहे पर उनकी परचून की दुकान है। शुक्रवार रात वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक बाइक उनकी दुकान के सामने आकर रुकी। बाइक सवार तीन में से एक युवक दुकान पर पहुंचा। उसने दयाशंकर पर दो फायर झोंक दिए। इसके बाद तीनों युवक भाग गए।
उधर, गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। परिजनों ने बताया कि उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से वापस लौटने के बाद दयाशंकर अपनी दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करते समय हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
वीएवी
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।