CAA Protest: बुर्के में कैमरा छिपाकर शाहीन बाग पहुंची महिला, प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस के हवाले

CAA Protest: Woman reaches Shahin Bagh hiding camera in burqa, protesters handed over to police
CAA Protest: बुर्के में कैमरा छिपाकर शाहीन बाग पहुंची महिला, प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस के हवाले
CAA Protest: बुर्के में कैमरा छिपाकर शाहीन बाग पहुंची महिला, प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस के हवाले
हाईलाइट
  • गुंजा कपूर को पीएम मोदी ट्विटर पर करते हैं फॉलो
  • गुंजा कपूर प्रदर्शन में शामिल महिलाओं से पूछ रही थी सवाल
  • प्रदर्शनकारियों ने गुंजा को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे धरना स्थल पर बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक संदिग्ध महिला धरने में शामिल होकर वीडियो बनाते हुए पकड़ी गई। दरअसल, बुर्का पहनी यह महिला बुधवार को प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच बैठकर उनसे कुछ सवाल कर रही थी। तभी प्रदर्शनकारी महिलाओं को उस पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से कैमरा निकला। इस पर प्रदर्शन स्थल पर हंगामा मच गया। प्रदर्शनकारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम गुंजा कपूर है, जो अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती है। पुलिस उस महिला से पूछताछ कर रही है।

 

 

जानकारी के मुताबिक इस महिला का नाम गुंजा कपूर है और गुंजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं। खुद गुंजा ने इस बात का खुलासा किया है। गुंजा ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि नए साल के मौके पर पीएम मोदी ने मुझे फॉलो किया। ये मेरा नए साल का गिफ्ट है।

 

 

बता दें कि शाहीन बाग में करीब 50 दिन से नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। बीते शनिवार को शाहीन बाग क्षेत्र में कपिल गुर्जर नाम के एक शख्स ने गोली चला दी थी। पुलिस ने कपिल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को उसके आम आदमी पार्टी का सदस्य होने के कुछ सबूत मिले थे। पुलिस ने कपिल को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमंड पर भेजा गया था। 

Created On :   5 Feb 2020 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story