मप्र में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेगा केंद्रीय दल

Central party will take stock of the damage caused by floods in MP
मप्र में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेगा केंद्रीय दल
मप्र में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेगा केंद्रीय दल
हाईलाइट
  • मप्र में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेगा केंद्रीय दल

भोपाल, 11 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश ने कई जिलों में जमकर तबाही मचाई। इस अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंदीय दल राज्य के दौरे पर है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अतिवृष्टि से प्रदेश में बाढ़ के कारण हुई क्षति का आंकलन करने के लिये केन्द्रीय दल शुक्रवार को होशंगाबाद, देवास, रायसेन और सीहोर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगा। केन्द्रीय दल भारत सरकार के संयुक्त सचिव आशुतोष अग्निहोत्री के नेतृत्व में राज्य के प्रवास पर है।

बताया गया है कि यह केंद्रीय दल शुक्रवार और शनिवार को प्रभावित जिलों के उन गांव तक पहुंचेगा जहां नुकसान हुआ है और प्रभावितों से सीधे चर्चा करेगा।

एसएनपी-एसकेपी

Created On :   11 Sep 2020 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story