सेवाधाम आश्रम में बच्चों को गो मांस खिलाने पर बाल आयोग ने दिया नोटिस

Childrens Commission gave notice for feeding beef to children in Sevadham Ashram
सेवाधाम आश्रम में बच्चों को गो मांस खिलाने पर बाल आयोग ने दिया नोटिस
सागर सेवाधाम आश्रम में बच्चों को गो मांस खिलाने पर बाल आयोग ने दिया नोटिस
हाईलाइट
  • ईसाई मिशनरी का आश्रम

डिजिटल डेस्क, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सेवाधाम आश्रम में कथित तौर पर बच्चों को गो मांस खिलाए जाने की शिकायत पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने बुधवार को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब 48 घंटों के भीतर देने को कहा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुरा में सेवाधाम आश्रम स्थित है, यह ईसाई मिशनरी का आश्रम है। इस आश्रम में रहने वाले बच्चों को कथित तौर पर गाय का मांस खिलाने की शिकायत राष्ट्रीय बाल आयोग से की गई। यह शिकायत एक पालक ने की थी। उसके नाबालिग बच्चा और बच्ची यहां पढ़ते हैं। देानों बच्चे डेढ़ साल से आश्रम में रह रहे थे। उसने शिकायत में बताया कि बच्चों ने मुझे घर आकर बोला कि वो हमें गाय का मांस खिलाते हैं। इसके साथ ही मारपीट भी करते हैं। इसके बाद मैंने मामले की शिकायत पुलिस तथा प्रशासन में की है।

इस शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने बुधवार आठ दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा है। इस नेाटिस में कहा गया है कि उनके पास तक शिकायत आई है कि प्रार्थी के नाबालिग बच्चों को सेवाधाम आश्रम में गो मांस खाने और बाइबल पढ़ने को मजबूर किया गया है। इसके साथ ही बच्चों के द्वारा पिता को यह भी अवगत कराया गया कि ऐसा न करने पर सेवाधाम आश्रम के एक व्यक्ति जिसे ब्रदर बोलते थे के द्वारा मारपीट की जाती थी। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि बिंदुवार आयोग को जानकारी दस्तावेजों के साथ 48 घंटों में उपलब्ध कराई जाए।

 

(आईएएनएस)

Created On :   10 Dec 2021 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story