कांग्रेस नेता जितिन अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में बन रहे निशाना

Congress leader Jitin is being targeted in his own constituency
कांग्रेस नेता जितिन अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में बन रहे निशाना
कांग्रेस नेता जितिन अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में बन रहे निशाना

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 27 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस की लखीमपुर इकाई ने बुधवार को सोनिया गांधी को पत्र भेजकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को निष्कासित करने की मांग की है। प्रसाद उन नेताओं में से एक थे, जिन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की मांग वाले पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

लखीमपुर धौरहरा का एक हिस्सा है जो प्रसाद का निर्वाचन क्षेत्र है। प्रसाद के इस कदम के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात पार्टी कार्यालय में प्रदर्शन किया और प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी की।

अपने पत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि जितिन प्रसाद और उनका परिवार हमेशा गांधी परिवार के खिलाफ रहा है। इतना ही नहीं, उनके दिवंत पिता जितेंद्र प्रसाद ने भी सोनिया गांधी के खिलाफ पार्टी में चुनाव लड़ा था।

बता दें कि जितिन प्रसाद सीडब्ल्यूसी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ट्विटर के जरिए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में जितिन को आधिकारिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। सिब्बल ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जितिन प्रसाद को उप्र में आधिकारिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस को अपने ही लोगों पर निशाना बनाने में अपनी ऊर्जा बर्बाद करने की बजाय भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक के साथ निशाना साधने की जरूरत है।

इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रसाद के खिलाफ इस अभियान पर चुप्पी साध रखी है। इसके चलते पार्टी के दिग्गजों ने आरोप लगाया है कि राज्य के नेतृत्व द्वारा इस अभियान का समर्थन किया जा रहा है।

एसडीजे/एसजीके

Created On :   27 Aug 2020 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story