कांग्रेस ने राम मंदिर भूमि पूजन के लिए शुभकामनाएं दी

Congress wishes for Ram temple land worship
कांग्रेस ने राम मंदिर भूमि पूजन के लिए शुभकामनाएं दी
कांग्रेस ने राम मंदिर भूमि पूजन के लिए शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन को लेकर अपनी शुभकामनाएं दी है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि आज का कार्यक्रम भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की ओर बढ़ाएगा। जय सिया राम।

अयोध्या में आधिकारिक समारोह के लिए कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया है।

पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उम्मीद जताई है कि अयोध्या का समारोह राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक मेल-मिलाप का एक अवसर होगा।

उन्होंने कहा, भारतीय उपमहाद्वीप और दुनिया भर में रामायण ने हर दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है और भगवान राम की कहानी मानवता को जोड़ने के लिए एक उत्प्रेरक की तरह है।

अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए भूमिपूजन समारोह बुधवार दोपहर संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार शुभ मुहूर्त में चांदी की ईंटें रखकर मंदिर की आधारशिला रखी।

Created On :   5 Aug 2020 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story