Coronavirus in india: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार के पार, 100 से ज्यादा की मौत

Coronavirus in India Live Updates coronavirus disease covid 19 pandemic
Coronavirus in india: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार के पार, 100 से ज्यादा की मौत
Coronavirus in india: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार के पार, 100 से ज्यादा की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा मंगलवार शाम 5 बजे 4421 पर पहुंचा चुका है। इस वायरस ने अबतक 114 लोगों की जान ले ली है। 326 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर लौट गए हैं। जबकि 3981 मरीज अभी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। यह आकंड़े https://www.mohfw.gov.in/वेबसाइट ने जारी किए हैं।

24 घंटे में 354 नए मरीज: स्वास्थ्य मंत्रालय
मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 326 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब तक देश में 4,421 कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 354 मामले शामिल हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि जो भी लोग क्वारनटीन में हैं उनकी निगरानी की जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सिस्टम को 3 भागों में बांटा गया है। लव अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना के 354 नए मरीज आए हैं। 8 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, भारतीय रेलवे ने 2,500 डिब्बों में 40,000 आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं। वे प्रतिदिन 375 अलगाव बेड तैयार कर रहे हैं और यह देश भर में 133 स्थानों पर चल रहा है। कोरोना मरीज के लिए कोविड केयर सेंटर और हेल्प सेंटर भी बनेंगे।वहीं पीएस श्रीवास्तव ने कहा, कि आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की स्थिति संतोषजनक है। गृह मंत्री ने आवश्यक वस्तुओं और लॉकडाउन उपायों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की है, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भोपाल में आज 12 नये कोरोना संक्रमित लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की मंगलवार सुबह जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले है। सभी की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारी है। इनमें से 5 व्यक्ति स्वास्थ विभाग के कर्मचारी है 7 मरीज पुलिस और उनके परिवार के लोग है। भोपाल में अब संक्रमितों की संख्या 83 तक पहुंच गई है। 

राजस्थान में 24 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 325 हुए
राजस्थान में मंगलवार को कोरोनोवायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इनकी कुल संख्या 325 तक चली गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि जोधपुर में नौ नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से छह मरीज सोमवार को पॉजिटिव पाए गए एक मरीज के परिवार के सदस्य हैं। एक मरीज की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोनावायरस पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए एक मरीज का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है। 9वां मामला उड़ीमंदिर क्षेत्र की एक महिला सर्वेक्षक का है।जैसलमेर (पोखरण) में सात मामले दर्ज किए गए हैं - ये सभी एक कोरोना रोगी के संपर्क में आए और अब इनके परीक्षण भी पॉजिटिव आए हैं।बांसवाड़ा से चार नए मामले सामने आए हैं- ये एक 28 वर्षीय व्यक्ति, एक 42 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय महिला हैं। ये सभी संभवत: कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजन और करीबी संपर्क वाले हैं। कुशालगढ़ क्षेत्र में दो कोरोनोवायरस मामलों की पुष्टि हुई है।

गुजरात में 19 नए मामले
गुजरात में कोविड-19 संक्रमण के 19 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में महामारी से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव जमाती
उत्तर प्रदेश के बागपत सीएचसी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव नेपाल का एक जमाती दरवाजा तोड़कर देर रात फरार हो गया। जांच में 58 साल का नेपाली कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पुलिस ने अपील जारी कर कहा कि वह जहां दिखे तुरंत सूचित करें।पिछले दिनों दिल्ली के मरकज से संक्रमण का मामला सामने आने के बाद बागपत पुलिस ने 12 जमातियों को पकड़ा था। यह शख्स भी उसी जमात में शामिल था। सभी की जांच की गई थी, जिसमें उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। उसके बाद से उसका इलाज खेकड़ा सीएचसी में चल रहा था।

तेलंगाना में कोविड-19 से संक्रमित 10 इंडोनेशियाई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
तेलंगाना पुलिस ने करीमनगर में एक धार्मिक प्रचार अभियान के दौरान पिछले महीने कोविड-19 संक्रमण की जांच में संक्रमित पाए गए 10 इंडोनेशियाई नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।इन विदेशी लोगों का हैदराबाद के सरकारी गांधी अस्पताल में इलाज पूरा हो गया है, वे अब स्वस्थ हैं। इन पर अब विदेशी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन्होंने करीमनगर में आने से पहले दिल्ली में तब्लीगी जमात की बैठक में भाग लिया था। इसके बाद यह ट्रेन से यहां पहुंचे।

भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीड़ का हटाने गए पुलिस दल के जवानों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दों जवानों को चोटें आई हैं। इस घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।राजधानी में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टोटल लॉकडाउन है और सोमवार की देर रात को तलैया थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा में सोमवार की रात को भीड़ जमा होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, इस पर एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो पुलिस जवानों को चाकू लगे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। तलैया थाने के प्रभारी डी पी सिंह के अनुसार, हमीदिया स्कूल के पीछे कुछ लोगों के जमा होने की बात सामने आई, पुलिस जवान जब उन्हें हटाने पहुंचे तेा उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में दो जवान को चोट आई है। इस हमले में दो बदमाशोें शाहिद कबूतर, माजिद मामू और मोहसिन कचोड़ी के नाम सामने आ रहे है।

 

सुबह 11 बजे तक भारतीय स्वस्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

क्रं. राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश संक्रमित मरीज  स्वस्थ मरीज मौत
1 आंध्रप्रदेश 266 1 3
2 अंदमान और निकोबार द्वीपसमूह 10 0 0
3 अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4 असम 26 0 0
5 बिहार 32 0 1
6 चंडीगढ़ 18 0 0
7 छत्तीसगढ़ 10 8 0
8 दिल्ली 523 19 7
9 गोवा 7 0 0
10 गुजरात 144 22 12
11 हरियाणा 90 25 1
12 हिमाचल प्रदेश 13 2 1
13 जम्मू-कश्मीर 109 4 2
14 झारखंड 4 0 0
15 कर्नाटक 151 12 4
16 केरल 327 58 2
17 लद्दाख 14 10 0
18 मध्यप्रदेश 165 0 9
19 महाराष्ट्र 748 56 45
20 मणिपुर 2 0 0
21 मिजोरम 1 0 0
22 ओडिशा 21 2 0
23 पुडुचेरी 5 1 0
24 पंजाब 76 4 6
25 राजस्थान 288 21 3
26 तमिलनाडु 621 8 5
27 त्रिपुरा 321 34 7
28 तेलंगाना 1 0 0
29 उत्तराखंड 31 5 0
30 उत्तरप्रदेश 305 21 3
31 पश्चिम बंगाल 91 13 3
कुल मामले 31 4421 326 114

 

Created On :   7 April 2020 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story