संसद सत्र समाप्त होने के बाद होगी कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक: सुरजेवाला
By - ANI Agency |1 Aug 2019 1:46 AM GMT
संसद सत्र समाप्त होने के बाद होगी कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक: सुरजेवाला
हाईलाइट
- संसद सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक गुरुवार को पार्टी के प्रभारी संचार मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कही
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की एक बैठक संसद सत्र समाप्त होने के बाद होगी। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सुरजेवाला ने यह भी बताया कि, बैठक के लिए अभी कोई एजेंडा तय नहीं किया गया है।
Congress CWC meet to take place after Parliament Session, no agenda decided yet says Congress’ Randeep Singh Surjewala. pic.twitter.com/tJHbTiBJTr
— ANI (@ANI) August 1, 2019
लोकसभा चुनाव में करारी हार और राहुल गांधी के अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी मुश्किल समय का सामना कर रही है। राहुल गांधी ने चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए 25 मई को सीडब्ल्यूसी की बैठक में अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
Created On :   1 Aug 2019 7:01 AM GMT
Next Story