सर्जिकल स्ट्राइक का नया वीडियो, आर्मी ने ऐसे उड़ाए थे पाक के आतंकी ठिकाने

Defence Ministry releases fresh video of surgical strikes
सर्जिकल स्ट्राइक का नया वीडियो, आर्मी ने ऐसे उड़ाए थे पाक के आतंकी ठिकाने
सर्जिकल स्ट्राइक का नया वीडियो, आर्मी ने ऐसे उड़ाए थे पाक के आतंकी ठिकाने
हाईलाइट
  • 28-29 सितंबर 2016 को रात साढ़े बारह बजे शुरू सर्जिकल स्ट्राइक को साढ़े चार बजे तक खत्म कर लिया गया था।
  • इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भारतीय सेना ने कैसे आतंकियों के बंकरों को तबाह कर दिया।
  • रक्षा मंत्रालय ने सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने से ठीक पहले इसका एक वीडियो जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने से ठीक पहले इसका एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भारतीय सेना ने कैसे आतंकियों के बंकरों को तबाह कर दिया। जो वीडियो जारी किया गया है, वह 1 मिनट 40 सेकेंड का है। बता दें कि 28-29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर इसे बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करने की भी तैयारी कर रही है।

 

 

 

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को UAV और हेड माउंटेड कैमरों की मदद से शूट किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने जो वीडियो जारी किया है उसमें पाक पोस्ट के पास आतंकवादी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद लॉन्च पैड को ध्वस्त करते हुए दिखाया गया है। धमाके के बाद धुएं का गुबार तेजी से उठता दिखाई दे रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ फोटोग्राफ्स भी जारी किए गए। बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक को दो टीमों ने अंजाम दिया था। भारत की तरफ से चार टारगेट बनाए गए थे। 18 सितंबर 2016 को उड़ी सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले के 11 दिन बाद इस सर्जिकल स्ट्राइक को सेना और पैरा फोर्सेज के जवानों ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर अंजाम दिया था।

नागरोटा कॉर्प्स के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र निंबोरकर बताते है कि हमले की योजना बनाते समय अत्यधिक गोपनीयता बरती गई थी। तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस योजना को अंजाम देने के लिए उन्हें एक हफ्ते का समय दिया था। योजना के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के एक दिन पहले सैनिकों से हमले के लक्ष्य को साझा किया गया। सुबह साढ़े तीन बजे इसे अंजाम दिया गया। आतंकवादियों के लॉचिंग पैड में उनकी गतिविधियों का अध्यन किया गया था, जिसके बाद सुबह साढ़े तीन बजे का समय सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के लिए चुना गया। तय समय से पहले ही सैनिक वहां पर पहुंच गए थे। सेना द्वारा बताए गए आंकड़े के अनुसार, सर्जिकल स्ट्राइक में तीन लॉन्चिंग पैड को ध्वस्त किया गया था, जिसमें करीब 50 आतंकवादी मारे गए थे।

Created On :   27 Sep 2018 12:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story