दिल्ली दंगा: जामिया एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सिफा उर-रहमान गिरफ्तार

Delhi riots jamia alumni association president shifa ur rehman arrested by special cell police
दिल्ली दंगा: जामिया एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सिफा उर-रहमान गिरफ्तार
दिल्ली दंगा: जामिया एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सिफा उर-रहमान गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के साजिश रचने के आरोप में जामिया एलुमनाई  एसोसिएशन की अध्यक्ष सिफा उर-रहमान (Shifa ur Rehman) को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने आज (सोमवार) सिफा को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली दंगों की साजिश में पहले भी कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। 

पहले सफुरा जर्गर और मीरान हैदर को किया था गिरफ्तार
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जमिया कॉर्डिनेशन कमेटी की मीडिया प्रभारी सफुरा जर्गर और मीरान हैदर को गिरफ्तार किया था। दोनों पर यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं सफुरा ने गर्भवती होने का हवाला देकर जमानत अर्जी भी लगाई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 

 मई के अंत तक 4 करोड़ लोग नहीं कर पाएंगे मोबाइल फोन का इस्तेमाल- ICEA

गुलफिसा फातिमा और उमर खालिद पर भी आरोप
किरोड़ीमल कॉलेज की पूर्व छात्रा गुलफिसा फातिमा को भी दंगों की साजिश में गिरफ्तार किया था। फातिमा पर भी यूएपीए एक्ट के तहत केस दर्ज है। वहीं जेएनयू के पूर्व स्टूडेंट उमर खालिद पर भी दंगों की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच स्पेशल सेल कर रही है। 

Created On :   27 April 2020 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story