झारखंड के जमशेदपुर  में टाटा स्टील फैक्ट्री में लगी भयानक आग

झारखंड झारखंड के जमशेदपुर  में टाटा स्टील फैक्ट्री में लगी भयानक आग
हाईलाइट
  • टाटा स्टील की कोल फैक्ट्री में भयानक आग

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के जमशेदपुर  में टाटा स्टील की कोल फैक्ट्री में भयानक आग लग गई । आग की लपटेंकाफी तेज थी, 2 संविदा कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं, जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री के कोक प्लांट में कथित तौर पर बैटरी फटने से आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। टाटा स्टील ने सूचना देते हुए कहा है कि प्लांट के सेव संचालन के लिए अपने सभी हितधारकों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। 

बताया जा रहा है जैसे ही प्लांट में आग लगी चारों तरफ शोरगुल और भगदड़ मच गया। भड़की आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को  बुलाया गया, मौके पर पहुंची दमकलों ने भारी मशक्कत के बाद से आग पर काबू पाया। हालफिलहाल आग किन कारणों से लगी उसकी जांच करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। प्रबंधन ने प्लांट को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ लोग आग की वजह गैस लाइन में विस्फोट होना बता रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक प्लांट के बैटरी नंबर 5,6,7 के क्रॉस ओवर में अचानक विस्फोट हो गया। जिसे अफरा तफरी मच गई। जिसमें एक कर्मचारी  घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।  

 

झारखंड जमशेदपुर की टाटा स्टील में ब्लास्ट लगने से आग लगी । हालांकि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका। टाटा स्टील प्लांट में आग की सूचना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी कर दिए है। 

Created On :   7 May 2022 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story