प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न और देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी देश के 6वें प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी की मौत एक बड़ी साजिश मानी जाती है जिसको लेकर अभी भी विवाद बना हुआ है। हालांकि उनके हत्याकांड में शामिल आरोपी जेल में हैं, लेकिन जिनकी रिहाई को लेकर लगातार राजनीति होती रही है।