उप्र : शख्स की हत्या में पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Former village head arrested in UPs murder
उप्र : शख्स की हत्या में पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार
उप्र : शख्स की हत्या में पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार
हाईलाइट
  • उप्र : शख्स की हत्या में पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार

बांदा, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की बदौसा पुलिस ने पांच दिन पूर्व एक शख्स की लाठियों से पीटकर की गई हत्या के मामले में पौहार गांव के पूर्व प्रधान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

बदौसा के थानाध्यक्ष (एसओ) नरेश कुमार प्रजापति ने बताया, 13 जनवरी की रात पौहार गांव के मजरा जमुनिहा पुरवा में उमादत्त यादव (40) की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे ने मौजूदा ग्राम प्रधान सियादुलारी, उनके पति पूर्व ग्राम प्रधान छेदीलाल, बेटे खुशीलाल सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया, इस मामले में खुशीलाल और लाल जी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान छेदीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Created On :   18 Jan 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story