गोवा : अफेयर के लिए बेटी की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार

Goa: Man who killed daughter arrested for affair
गोवा : अफेयर के लिए बेटी की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार
गोवा : अफेयर के लिए बेटी की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार
हाईलाइट
  • गोवा : अफेयर के लिए बेटी की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार

पणजी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा में एक शख्स ने अपनी 20 साल की बेटी को इस बात के लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसका संबंध एक ऐसे युवक से था जो पिता को पसंद नहीं था। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

उत्तरी गोवा के सैंक्विलेम के निवासी आरोपी पिता 46 वर्षीय सुनील कुमार राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिचोलिम पुलिस स्टेशन के एसएचओ महेश गडेकर ने कहा, आरोपी गुस्से में था कि उसकी बेटी का एक लड़के से अफेयर था। उसने गुरुवार दोपहर को कई बार उसके सिर पर क्रिकेट के स्टंप से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को लड़की की मौत के बाद इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस भी जोड़ दिया।

एसकेपी

Created On :   2 Oct 2020 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story