हरियाणा : गुरुग्राम में पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारी

Haryana: Police Inspector shot in Gurugram
हरियाणा : गुरुग्राम में पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारी
हरियाणा : गुरुग्राम में पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारी
हाईलाइट
  • हरियाणा : गुरुग्राम में पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारी

गुरुग्राम, 7 सितंबर (आईएएनएस)। यहां रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे में गोली मार दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह घटना पालम विहार इलाके में रात लगभग 8 बजे हुई। घायल इंस्पेक्टर की पहचान सोनू मलिक के तौर पर की गई। उसकी तैनाती करनाल स्थित राज्य पुलिस के कमांडो विंग में है।

मलिक अपने एक रिश्तेदार के साथ एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में जा रहा था, उसी समय उस पर हमला किया गया।

पुलिस के मुताबिक, घायल मलिक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

एसजीके

Created On :   6 Sep 2020 7:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story