सफेद चादर में ढंका हिमाचल, कश्मीर में बर्फबारी ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड

सफेद चादर में ढंका हिमाचल, कश्मीर में बर्फबारी ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड
हाईलाइट
  • जम्मू-कश्मीर बर्फबारी ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड
  • बर्फबारी से कई रास्ते बंद
  • सैलानियों की बढ़ी मुश्किलें
  • हिमाचल
  • उत्तराखंड में भी बर्फबारी जारी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। बदलते मौसम के मिजाज के साथ जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक बर्फबारी का दौरा जारी है। हर पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया। बर्फबारी से मौसम तो सुहाना हुआ है, लेकिन यहां रहने वाले लोगों के लिए हालात मुश्किल हो गये। बर्फबारी ने जम्मू कश्मीर में 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 1986 में इतनी बर्फबारी देखी गई थी। 

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले अधिकतर स्थानों पर बर्फबारी हुई। जबकि मैदानी इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल और उत्तराखंड के ज्यादा पहाड़ सफेद चादर में ढंके नजर आ रहे है। शिमला में नारकंडा की पहाड़ियां सफेद बर्फीली चादर में लिपटी नजर आई। 

बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। शिमला में खारापठार इलाके में भारी बर्फबारी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी। इलाके में भारी बर्फबारी की वजह से रास्ते बंद हो गए जिसकी वजह से कई लोग बीच रास्ते में फंस गए हैं। लाहौल के कोकसर में बर्फबारी की वजह से ठंड इतनी बढ़ गई है कि इक्के दुक्के सैलानी ही नजर आए। जोजिला दर्रे पर बर्फबारी और बारिश के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, सोनमर्ग, जोजिला दर्रा, अमरनाथ गुफा, गुलमर्ग में अफारवत, मुगल रोड और ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। कल्पा और चितकुल व लाहौल एवं स्पीति में इस सीजन की सबसे अधिक बर्फ पड़ी। मनाली में राज्य में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। केलांग में 32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई, यहां तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य में सबसे अधिक 4.2 सेंटीमीटर बर्फबारी कल्पा में हुई। 

.

 

Created On :   15 Nov 2018 7:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story