देश में दोनों डोज लगवाने वाली की संख्या ज्यादा, सिंगल डोज वाले आंकड़ों में कमी

वैक्सीन पर चौंकाने वाले आंकड़े देश में दोनों डोज लगवाने वाली की संख्या ज्यादा, सिंगल डोज वाले आंकड़ों में कमी
हाईलाइट
  • 40.3% वयस्कों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे कम हो रही है। क्योंकि,हर राज्य में लगातार वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान देशभर से कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है, जिसके अनुसार भारत में कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने वालों की संख्या सिंगल डोज लेने वालों की तुलना में ज्यादा है। जी हां! ऐसा पहली बार हुआ है। जब कोविन डैशबोर्ड के डेटा के मुताबिक, इस तरह के आंकड़े पेश किए गए है। 

बता दें कि, भारत में लगभग 94 करोड़ आबादी युवाओं की है और अब तक 40.3% वयस्कों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वहीं 40.2% लोगों को अब तक सिंगल डोज ही लग पाया है। हालांकि, बीते 24 घंटे में देशभर से 10,351 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 45 लाख और मरने वालों का कुल आकंड़ा 4 लाख 64 हजार हो चुका है। 

JJ's single-dose Covid vaccine given approval for emergency use in India

अवर वर्ल्ड इन डाटा की मानें तो, देश में 26.8% लोग फुल वैक्सीनेटेड है और 54.1% आबादी को सिंगल डोज ही दिया गया है। टीकाकरण में वृद्धि करने को लेकर केंद्र सरकार ने भी राज्यों को निर्देश दिए है। लेकिन, फिर भी कई राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे है। बता दें कि, केंद्र ने नवंबर के अंत तक 90% आबादी को सिंगल डोज लगाने का टारगेट राज्य सरकारों को दिया है। 


 

Created On :   17 Nov 2021 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story