भारत ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, इन 30 सामानों पर बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

indian government suspends concessions to us on 30 products
भारत ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, इन 30 सामानों पर बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी
भारत ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, इन 30 सामानों पर बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी
हाईलाइट
  • भारत ने 800 सीसी से अधिक क्षमता वाली बाइक्स
  • ताजे सेब और बादाम जैसे 30 प्रॉडक्ट्स पर ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है।
  • भारत ने अमेरिका से इंपोर्ट किए जाने वाले 30 सामानों पर ड्यूटी बढ़ा दी है।
  • भारत सरकार ने 14 जून को एक पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जानकारी वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन को भी दे दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश और व्यापार नीति के मामले में एक बार फिर भारत ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है। भारत ने अमेरिका से इंपोर्ट किए जाने वाले 30 सामानों पर ड्यूटी बढ़ा दी है। बता दें कि भारत पहले इन सभी सामानों पर छूट देता था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। भारत सरकार ने यह कदम अमेरिका की ओर से कुछ सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के विरोध में उठाया है।

भारत सरकार ने 14 जून को एक पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जानकारी वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन को भी दे दी है। पत्र में साफ किया है कि अमेरिका से होने वाले आयात पर खत्म की गई यह छूट उसकी ओर से भारत के प्रॉडक्ट्स पर लगाई गई ड्यूटी के अनुपात में ही होगी। भारत ने 800 सीसी से अधिक क्षमता वाली बाइक्स, ताजे सेब और बादाम जैसे 30 प्रॉडक्ट्स पर ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है।

 


एक सीनियर अफसर ने बताया कि अमेरिका की ओर से भारत से स्टील और ऐल्युमिनियम के आयात पर ड्यूटी बढ़ाए जाने के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। वहीं एक अन्य मामले से जुड़े अधिकारी ने कहा, "यह पहला मौका है, जब भारत ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए आयात पर ड्यूटी में इजाफा किया है।" भारत की ओर से बढ़ाई गई ड्यूटी 21 जून से प्रभावी होगी। भारत सरकार ने अनुमान लगाया है कि इस इंपोर्ट ड्यूटी में वृद्धि से उसे 238.09 मिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व प्राप्त हो सकेगा।

ये हैं कुछ सामान जिन पर लगेगी इतनी ड्यूटी

  • आयात होने वाली 800 सीसी से ज्यादा की बाइक्स पर 50 पर्सेंट ड्यूटी लगेगी
  • अमेरिकी बादाम पर 20 फीसदी
  • मूंगफली पर 20 पर्सेंट
  • सेब पर 25 फीसदी ड्यूटी चार्ज की जाएगी।

Created On :   16 Jun 2018 11:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story