झारखंड : सोरेन मंत्रिमंडल में 7 नए मंत्री शामिल होंगे

Jharkhand: Soren cabinet to include 7 new ministers
झारखंड : सोरेन मंत्रिमंडल में 7 नए मंत्री शामिल होंगे
झारखंड : सोरेन मंत्रिमंडल में 7 नए मंत्री शामिल होंगे
हाईलाइट
  • झारखंड : सोरेन मंत्रिमंडल में 7 नए मंत्री शामिल होंगे

रांची, 28 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंगलवार को सात नए मंत्री शामिल होंगे।

सोरेन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार यहां राजभवन में मंगलवार शाम चार बजे होगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांच और कांग्रेस के दो विधायक कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के दो व राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

मंगलवार को शपथ लेने वाले दो कांग्रेस विधायकों में बन्ना गुप्ता और श्री बादल शामिल हैं।

झामुमो के शपथ लेने वाले पांच विधायकों में-चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी और मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं।

81 सदस्यों की विधानसभा में झामुमो, कांग्रेस व राजद के गठबंधन ने क्रमश: 30, 16 व एक सीट पर जीत दर्ज की है।

Created On :   28 Jan 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story