कल्याण सिंह को राज्यपाल पद पर रहने का अधिकार नहीं : कांग्रेस

Kalyan Singh have no right to stay on post of Governor: Congress
कल्याण सिंह को राज्यपाल पद पर रहने का अधिकार नहीं : कांग्रेस
कल्याण सिंह को राज्यपाल पद पर रहने का अधिकार नहीं : कांग्रेस
हाईलाइट
  • कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कल्याण सिंह के मामले में हमने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का समय मांगा है।
  • चुनाव आयोग ने कल्याण सिंह के बयान की शिकायत मिलने के बाद इस संबंध में राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है।
  • सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मिलकर कल्याण को राज्यपाल पद से तत्काल हटाने की मांग करेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह भाजपा को वोट देकर जिताने और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील करके बुरी तरह फंस गए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि कल्याण सिंह ने भाजपा के लिए वोट मांगकर राज्यपाल पद की गरिमा को धूमिल किया है और उन्हें इस पद पर एक दिन भी बने रहने का अधिकार नहीं है। इस क्रम में कल्याण सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग की शिकायत को राष्ट्रपति भवन ने गृह मंत्रालय को भेज दिया है। 

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कल्याण सिंह के मामले में हमने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का समय मांगा है। राष्ट्रपति संभवत: आज स्वदेश लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी के लिए वोट मांगकर कल्याण सिंह ने राज्यपाल पद की गरिमा को धूमिल किया है। उन्होने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति से वोट मांगने की अपेक्षा नहीं की जाती। ऐसे में कल्याण सिंह को राज्यपाल पद पर एक दिन भी रहने का अधिकार नहीं है। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मिलकर कल्याण को राज्यपाल पद से तत्काल हटाने की मांग करेगा। 

उधर चुनाव आयोग ने कल्याण सिंह के बयान की शिकायत मिलने के बाद इस संबंध में राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है। चूंकि राज्यपाल एक संवैधानिक पद है, लिहाजा आयोग ने राष्ट्रपति से ही इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की थी। चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद कांग्रेस अब राष्ट्रपति के पास जाने की तैयारी में है।

Created On :   4 April 2019 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story