विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का नया दांव, MP की हर पंचायत में बनाएगी गौशाला

kamalnath said congress will make cow shelter in every panchayat
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का नया दांव, MP की हर पंचायत में बनाएगी गौशाला
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का नया दांव, MP की हर पंचायत में बनाएगी गौशाला
हाईलाइट
  • कांग्रेस मध्यप्रदेश की हर ग्राम पंचायत में बनाएगी गौशाला।
  • प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा गौरक्षा में शिवराज सरकार फेल।
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का नया दांव।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गौरक्षा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधने वाली कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले गौशाला पर दांव खेलने जा रही है। पहले कांग्रेस ने भाजपा की तरह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फेसबुक पर सक्रिय रहने की नसीहत दी और अब वह हर ग्राम पंचायत में एक गौशाला बनानी जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ट्टिट करते हुए लिखा है, ""प्रदेश की हर पंचायत में "गोशाला" बनाएंगे...ये घोषणा नहीं वचन हैं।"" कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तो हम गोशाला बनाएंगे। 

 

 

कमलनाथ गौरक्षा को लेकर कई बार शिवराज सरकार को निशाना बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि बीजेपी गायों की रक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसे बिल्कुल अलग है। शिवराज के कार्यकाल में रोजाना सैंकडों गायें भूख-प्यास से मर जाती है। भाजपा ने सिर्फ गौरक्षा के नाम पर राजनीति की है। कभी गौसेवा नहीं की। हम गायों की ऐसी स्थिति नहीं देख सकते हैं। गौ-संवर्धन और पशुपालन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया था कि प्रदेश में बेसहारा गायों के संरक्षण और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं। प्रदेश में 545 गौशालाएं क्रियाशील हैं।इनमें से 56 गौशालाओं में अनुसंधानात्मक कार्य भी हो रहे हैं। अब गो-अभ्यारण्य बनाए जाएंगे। अखिलेश्वरानंद गिरि राज्य में गौ मंत्रालय बनाने की भी मांग कर चुके हैं।

Created On :   4 Sep 2018 10:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story