कश्मीर : हिमस्खलन में 4 जवान शहीद

Kashmir: 4 soldiers killed in avalanche
कश्मीर : हिमस्खलन में 4 जवान शहीद
कश्मीर : हिमस्खलन में 4 जवान शहीद

श्रीनगर, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के चार जवान शहीद हो गए। सेना ने इसकी पुष्टि की।

कश्मीर के तंगधार सेक्टर में सेना का एक चौकी मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गई थीं, जिसमें तीन सैनिक शहीद हो गए थे।

एक अन्य घटना में, मंगलवार को गुरेज सेक्टर में एक गश्ती दल बर्फीले तूफान में फंस गया और सेना का एक जवान शहीद हो गया।

सेना ने कहा कि बचाव और चिकित्सा टीमों के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, चार सैनिकों ने जान गंवा दी।

सेना ने कहा कि बचाव दल दोनों घटनाओं में सभी जवानों के पार्थिव शरीर को बरामद करने में कामयाब रहा।

Created On :   4 Dec 2019 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story