लॉकडाउन: मजदूरों की परेशानी दूर करने सरकार ने शुरू किया हेल्पलाइन

Lockdown migrant workers ministry of labours workers helpline solve problems
लॉकडाउन: मजदूरों की परेशानी दूर करने सरकार ने शुरू किया हेल्पलाइन
लॉकडाउन: मजदूरों की परेशानी दूर करने सरकार ने शुरू किया हेल्पलाइन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन जारी है। 14 अप्रैल यानी मंगलवार को 21 दिन की अवधि समाप्त हुई। इसके बाद सरकार की तरफ से राहत की उम्मीद थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई कर दिया। लॉकडाउन के कारण कई कंपनियां और व्यवसाय बंद हैं। जिससे वहां काम करने वाले मजदूरों को समस्या हो रही है। 

ऐसे में श्रम मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों के लिए वर्कर्स हेल्पलाइन की शुरुआत की है। जिसमें किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। श्रम विभाग तत्काल समस्याओं का समाधान करेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर भी जारी किए हैं। 

देश के 20 केंद्रों में इसकी शुरुआत की गई है। गुजरात, दादर नगर हवेली, दमन और दीव के मजदूर अहमदाबाद केंद्र के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। राजस्थान के मजदूर अजमेर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के मजदूरों के लिए आसनसोल और कोलकाता, कर्नाटक के लिए बेंगलुरु, ओडिशा मजदूरों के लिए भुवनेश्वर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख के मजूरद चंडीगढ़ केंद्र के हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकेंगे। 

देश में जीडीपी विकास दर 1.9% रहने का अनुमान- IMF

वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी श्रमिकों के लिए चेन्नई, केरल और लक्षद्वीप के लिए कोचीन, उत्तराखंड और पश्चिम यूपी के लिए देहरादून, झारखंड के लिए धनबाद, असम, मिजोरम मणिपुर, नागालैंड, मेघालय अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के मदूरों गुवाहाटी हेल्पलाइन में संपर्क कर सकते हैं। मध्यप्रदेश के मजदूर जबलपुर केंद्र की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। महाराष्ट्र के मजूदर मुंबई और नागपुर केंद्र, बिहार के पटना और छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए रायपुर क्षेत्रीय केंद्र पर हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। 

Created On :   15 April 2020 4:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story