दादा की कब्र खोदते समय आदमी की मौत

Man dies while digging grandfathers grave
दादा की कब्र खोदते समय आदमी की मौत
दादा की कब्र खोदते समय आदमी की मौत

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां दादा की कब्र खोद रहे एक 42 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर दिल का दौरा पड़ा और मिनटों में ही उसकी मौत हो गई।

बाद में दोनों की कब्रें आजू-बाजू में बनाकर दफना दिया गया।

यह दुखद घटना दो दिन पहले मुजफ्फरनगर के जानसथ इलाके में हुई थी, जहां 80 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ की मृत्यु बुढ़ापे की समस्याओं के कारण हो गई थी।

इसके बाद उनका पोता सलीम अपने कुछ दोस्तों के साथ कब्र को दफनाने के लिए खुदाई कर रहे थे तभी उन्हें अपने सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वो गिर गए।

गिरने से ठीक पहले, उसने अपने दोस्तों को एक और कब्र खोदने के लिए कहा।

सलीम को एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में, उसे अपने दादा की कब्र के बगल में दफनाया गया।

सलीम के चचेरे भाई, बाबर अहमद ने कहा, हो सकता है, उसे पहले से इस बात का संकेत मिल गया हो और वह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा हो। यही कारण है कि उसने हमें एक और कब्र खोदने के लिए कहा। हम कभी सोच भी नहीं सकते थे कि हम वाकई में उसके लिए एक और कब्र खोदेंगे? वह युवा थे और स्वस्थ थे। उनकी मृत्यु ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है।

मृतक सलीम एक फल विक्रेता था और वह अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है।

Created On :   27 April 2020 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story