गुरुग्राम में मेघालय की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
By - IANS News |8 Aug 2019 7:30 AM GMT
गुरुग्राम में मेघालय की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
गुरुग्राम, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मेघालय की 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ हरियाणा के चार व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुभाष बोकन ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मामला प्रकाश में तब आया, जब राष्ट्रीय राजधानी में स्थित मेघालय हाउस में पीड़िता के परिजनों ने बुधवार देर रात को इस संबंध में जानकारी दी।
पीड़िता और उसके परिजनों को साथ लेकर मेघालय हाउस के अधिकारी गुरुग्राम पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई।
सुभाष बोकन ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों की पहचान करने के लिए कोशिशे हो रही है। राजेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
--आईएएनएस
Created On :   8 Aug 2019 1:00 PM GMT
Next Story