मंत्री श्री सिंह 08 जुलाई को पन्ना आएंगे -

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मंत्री श्री सिंह 08 जुलाई को पन्ना आएंगे -

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह 08 जुलाई को भोपाल से प्रस्थान कर अपरांह 1.30 बजे सिमरिया आएंगे। मंत्री श्री सिंह सिमरिया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें सिमरिया तिगडा, रेस्ट हाउस, श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर, पुरैना रोड, देवरा रोड, तिघरा मोड, चिखला मंदिर, निवारी गेट एवं रैकरा गेट में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपरांह 02 बजे सिमरिया से प्रस्थान कर अपरांह 2.30 बजे अमानगंज आएंगे। यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपरांह 03 बजे अमानगंज से पन्ना के लिए प्रस्थान कर अपरांह 3.30 बजे पन्ना आएंगे। पन्ना में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम पन्ना करेंगे। मंत्री श्री सिंह के शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किए जाएंगे।

Created On :   7 July 2020 11:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story