मुंबई से प्रवासियों को लेकर और 50 ट्रेन चलेंगी : पूर्व मंत्री

More 50 trains will run on migrants from Mumbai: former minister
मुंबई से प्रवासियों को लेकर और 50 ट्रेन चलेंगी : पूर्व मंत्री
मुंबई से प्रवासियों को लेकर और 50 ट्रेन चलेंगी : पूर्व मंत्री

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीम खान ने यहां मंगलवार को कहा कि प्रवासियों को उनके गृहराज्य में पहुंचाने के लिए और 50 स्पेशल ट्रेनें जल्द ही चलेंगी जो विभिन्न राज्यों में जाएंगी।

खान ने कहा, मैं प्रवासियों को उत्तर प्रदेश पहुंचाने के बारे में वहां के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से और इस मामले में मदद के लिए महाराष्ट्र के कई मंत्रियों के साथ नियमित चर्चा कर रहा हूं। उन्होंने जानकारी दी है कि प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए जल्द ही और 50 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल, राजस्थान और अन्य राज्यों के लिए चलाई जाएंगी।

Created On :   19 May 2020 7:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story