कृष्ण का वर्चस्व केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी है : मुलायम

Mulayam Singh Yadav said somthing controversial about ram and krishna
कृष्ण का वर्चस्व केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी है : मुलायम
कृष्ण का वर्चस्व केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी है : मुलायम

डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। विवादित राम मंदिर मुद्दे को लेकर सभी पार्टियां और नेता अपने-अपने पक्ष रहे हैं। वहीं अब इस विवादित अखाड़े में यूपी के पूर्व सीएम सीएम और समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिहं भी कूद पड़े हैं। उन्होंने रविवार को इंदिरापुरम के वैशाली क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माना भगवान श्रीराम के भक्त बहुत हैं, लेकिन श्रीकृष्ण के भक्त भी कुछ कम नहीं हैं। राम सिर्फ उत्तर भारत में ही पूजे जाते हैं, जबकि भगवान श्री कृष्ण को उत्तर से दक्षिण भारत तक पूजा जाता है।

पूरे भारत में कृष्णा को ज्यादा जगह पूजा जाता है

सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, "आप दक्षिण भारत में जाइए। जितना सम्‍मान कृष्‍ण का वहां है, उतना कहीं नहीं। ठीक है हमारे आदर्श हैं राम जी, लेकिन स्‍वीकार करना पड़ेगा कि हिंदुस्‍तान के बाहर कृष्‍ण का नाम है और हिंदुस्‍तान में उत्‍तर भारत में राम को बहुत आदर्श माना जाता है।"

महिलाओं और बच्चों को मिले सम्मान

मुलायम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से महिलाओं और बच्चों को सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि, यहां तो परिचय सम्मेलन हो रहा है, वह तो ठीक है लेकिन यादव के साथ ही अन्य को भी सम्मान मिले, तो अच्छा है। यही नहीं, देश और समाज में सभी वर्गो का सम्मान होना चाहिए, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा सम्मान मिले।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव वैशाली में युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने वहां बताया कि इटावा के सैफई में श्रीकृष्ण की 50 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। मूर्ति के लिए सैफई महोत्सव समिति ने पैसा जुटाया है। इसी मूर्ति को लेकर हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे जुड़े एक सवाल से जवाब में कहा था, "भगवान कृष्ण और भगवान राम हमारे भी हैं, दोनों भगवान विष्णु के ही अवतार हैं।" 

Created On :   20 Nov 2017 7:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story