- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ खुला
- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू, अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल का ट्वीट-'आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए'
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया सलाम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
झारखंड: बीजेपी नेता की हत्या का आरोपी कोविड केंद्र से फरार, हिरासत में पाया गया था संक्रमित

हाईलाइट
- हत्या का आरोपी झारखंड के कोविड केंद्र से फरार
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के लातेहार जिले के कोविड -19 केंद्र से हत्या का आरोपी और कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, इस शख्स को बीजेपी नेता जय बर्धन सिंह की हत्या के मामले में 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस हिरासत में भेजने से पहले उसका कोविड -19 परीक्षण किया गया था और आरोपी कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था।
लिहाजा शनिवार को उसे लातेहार जिले के राजाहर स्थित कोविड -19 केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से वह सोमवार को फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की इस घटना ने झारखंड के कोविड केंद्रों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।
इससे पहले भी हजारीबाग के कोविड -19 केंद्र से एक चोर दो बार भाग निकला था। इतना ही नहीं कथित तौर पर उसने कई लोगों को संक्रमित भी किया था। रांची के एक क्वारंटीन केंद्र में तीन महिलाओं के गर्भवती होने पर भी सवाल उठाए गए थे। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोनावायरस के 600 से अधिक नए मामले आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,700 को पार कर गई है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।