अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेलवे में महिला क्रू-मेंबरों ने संभाला ट्रेनों का परिचालन

On International Womens Day, women crew members handled trains in East Central Railway
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेलवे में महिला क्रू-मेंबरों ने संभाला ट्रेनों का परिचालन
बिहार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मध्य रेलवे में महिला क्रू-मेंबरों ने संभाला ट्रेनों का परिचालन
हाईलाइट
  • पूर्व मध्य रेल का नाम रौशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

डिजिटल डेस्क, हाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल मुख्यालय सहित सभी मंडलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंगलवार को दानापुर, समस्तीपुर एवं धनबाद मंडल में महिला रेलकर्मियों द्वारा ट्रेनों का परिचालन एवं रेल प्रणाली के विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावे सोनपुर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलों में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समस्तीपुर मंडल में जयनगर इंटरसिटी का परिचालन समस्तीपुर जंक्शन से महिला क्रू मेंबरों द्वारा किया गया। इसके परिचालन में लोको पायलट चंदा कुमारी, सहायक लोको पायलट सलोनी कुमारी, गार्ड दीपा कुमारी, टिकट चेकिंग कर्मचारी के रूप में टीटीई सरिता कुमारी, आरपीएफ एस्कॉट के सदस्य के रूप में अनीता मीणा, फरनती मीणा, सुमन कुमारी, संगीता कुमारी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

इसके साथ ही महिला रेलकर्मियों हेतु एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। दानापुर मंडल में महिला क्रू मेंबरों द्वारा गाड़ी संख्या 03611 पटना-सासाराम पैसेंजर स्पेशल का परिचालन किया गया।

धनबाद मंडल में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गाड़ी संख्या 03602 धनबाद-सिंदरी पैसेंजर स्पेशल में दीपा कुमारी द्वारा गार्ड की जिम्मेवारी का निर्वहन किया गया। इसके साथ ही धनबाद स्टेशन का संचालन स्टेशन मास्टर सरिता जारिका एवं तन्या चटर्जी द्वारा किया गया।

धनबाद स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर की जिम्मेदारी रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, निभा सिंह, शिखा कुमारी जबकि टिकट चेकिंग का कार्य अंजुला टोप्पो, सुजाता प्रधान, सीमा कुजूर, आनंद बाला शी द्वारा संभाला गया। साथ ही महिला रेलकर्मियों के बीच निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके अलावे खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व मध्य रेल का नाम रौशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

 

(आईएएनएस)

Created On :   8 March 2022 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story