पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन किया
By - IANS News |12 April 2020 6:00 AM GMT
पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन किया
जम्मू, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना ने इस बात की जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने आईएएनएस से कहा, पाकिस्तान ने अपराह्न् लगभग 1.40 बजे पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में मोर्टार सहित छोटे हथियारों से अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को भी पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में अकारण गोलीबारी की थी।
Created On :   12 April 2020 11:30 AM GMT
Next Story