आज रात 8 बजे 'टेररिस्तान' को UN में मिलेगा करारा जवाब

Pakistan violates cesfire, Sushma Swaraj will answer today in UN
आज रात 8 बजे 'टेररिस्तान' को UN में मिलेगा करारा जवाब
आज रात 8 बजे 'टेररिस्तान' को UN में मिलेगा करारा जवाब

डिजिटल डेस्क,श्रीनगर। शुक्रवार को UN में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कश्मीर राग अलापा था और कश्मीर में भारतीय सेना के जरिए कश्मिरियों पर अत्याचार करने की बात कही थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद को विक्टिम बताते हुए भारत पर सीमा उल्लंघन के आरोप लगाए थे, लेकिन पाक शनिवार को फिर अपनी हरकतों पर उतर आया। शनिवार रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक की ओर से सीमा पर मोर्टार और गोले दागे गए। इस फायरिंग में तीन नागरिक घायल हुए हैं। पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान की ओर से ये 9वीं बार सीजफायर उल्लंघन हुआ है।

भारत ने करार दिया "टेररिस्तान"

पाकिस्तान के इन आरोपों के बाद UN में बीते शुक्रवार को भारत की ओर से जवाब दिया गया था। आज एक बार फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया के सामने पाकिस्तान को लेकर सबसे बड़े प्लेटफॉर्म UNGA पर भारत का पक्ष रखेंगी।

आज रात 8 बजे सुषमा देंगी जवाब

आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी एक-एक कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सारे आरोपों का जवाब दे सकती हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे सुषमा स्वराज का संबोधन होगा। संबोधन में वो पाकिस्तान का जगजाहिर सच दुनिया के सामने रखेंगी और पाकिस्तान को टेररिस्तान का दर्जा देने की वजह एक-एक कर गिनाएंगी। इसमें युद्ध विराम तोड़ने से लेकर कश्मीर में आतंक फैलाने जैसी तमाम बातें शामिल होंगी।

Created On :   23 Sep 2017 4:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story