दो नाबालिग लड़कियों की हिम्मत से बेनकाब हुआ बाबा का घिनौना राज! पावरफुल बाबा की ताकत को चुनौती देने वाली छात्राओं की ऐसी है कहानी

Peoples trust from the monastery, a haunted place of sex scandal!
दो नाबालिग लड़कियों की हिम्मत से बेनकाब हुआ बाबा का घिनौना राज! पावरफुल बाबा की ताकत को चुनौती देने वाली छात्राओं की ऐसी है कहानी
साधक, सेक्स और सनसनीखेज सच्चाई दो नाबालिग लड़कियों की हिम्मत से बेनकाब हुआ बाबा का घिनौना राज! पावरफुल बाबा की ताकत को चुनौती देने वाली छात्राओं की ऐसी है कहानी
हाईलाइट
  • मठ में सेक्स स्कैंडल का मामला गरमाया

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। इन दिनों कर्नाटक में मुरूगा मठ देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। करीब चार सौ साल पुराना कर्नाटक के चित्रदुर्ग का मुरुगा मठ, जिसका समाज में काफी दबदबा है, जो तीन सदी से भक्तों की आस्था का बड़ा केन्द्र रहा है। उस मठ पर अब सवाल उठ रहे हैं। उसकी वजह है लिंगायत स्वामी डॉक्टर मुरूगा शरणारू पर यौन शोषण का गंभीर आरोप। इसी मठ के हॉस्टल में रहने वाली दो लड़कियों ने स्वामी मुरूगा के ऊपर यौन शोषण करने के आरोप लगाकर देशभर में हलचल मचा दी है।

लड़कियों का आरोप है कि स्वामी मुरूगा नशीली पदार्थ खिलाकर उनके साथ सेक्स करता था। वैसे तो स्वामी शिवमूर्ति मुरूगा बेहद ही पॉवरफुल माने जाते हैं और समाज में उनकी हनक है, साथ ही उनकी राजनीतिक अप्रोच भी है। जिसकी वजह से स्वामी के खिलाफ आवाज उठा पाना उन लड़कियों के लिए काफी मुश्किल दिख रहा था फिर पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाई और मैसूर में जाकर स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामला तूल पकड़ने के बाद स्वामी मुरूगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संत की घनौनी हकीकत

जिस मठ से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हो, स्वामी मुरूगा की राजनीतिक पकड़ और सामाजिक प्रभाव के सामने नाबालिग लड़कियों को आवाज उठा पाना नामुमकिन ही नहीं बल्कि चुनौतियों से भरा हुआ था। मठ के अपने 150 से अधिक शैक्षिण संस्थान हैं, जहां पर दूरदराज से बच्चे आकर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते है। स्वामी मुरूगा के प्रभाव के आगे बड़े-बड़े नेता भी बोलने से कतराते हैं। ऐसे में स्वामी मुरूगा का घिनौना चेहरा बेनकाब करना अपने आप में कठिन काम था। स्वामी मुरूगा के रसूख के सामने पुलिस भी पीड़िता की सुनवाई करने से कन्नी काट रही थी। राजधानी चेन्नई में सुनवाई न होने पर पीड़िता के परिजन ने हार नहीं मानी और नाबालिग लड़की के आरोप पर ही मैसूर में एफआईआर दर्ज हुई।

ऐसे में नाबालिग लड़की ने स्वामी मुरूगा के उस चेहरे को बेनकाब किया। जिसके बारे में समाज को आज तक सच्चाई तक पता नहीं थी और आस्था का केंद्र बन चुके इस मठ में ऐसे कारनामे होते रहे। जिस पर सभ्य समाज भी थूक रहा है। ऐसे में समाज के लोगों का कहना है कि पीड़िता के न सिर्फ हिम्मत दिखाकर स्वामी के कृत्यों से पर्दा उठाया है बल्कि समाज में ऐसी तमाम लड़कियों को मैसेज दिया है कि चाहे जितना प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, उनसे धैर्य के साथ लड़ाई लड़ी जा सकती है।
 

नाबालिग लड़कियों का आरोप 

गौरतलब है कि जिन लड़कियों ने स्वामी मुरूगा के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वे दोनों मुरूगा मठ के हॉस्टल में रहती हैं। खबरों के मुताबिक, मुरूगा मठ के अपने 150 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थान है, जहां पर हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। दुष्कर्म की ये घटना सामने आने के बाद लोगों के मन में मठ को लेकर काफी भय भी है। खासकर, जिन अभिभावकों के बच्चे वहां पर पढ़ाई कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्वामी मुरूगा के प्रभाव के सामने चेन्नई पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़कियों की सुनवाई तक नहीं की। फिर भी लड़कियों ने हार नहीं मानी और एफआईआर दर्ज कराकर ही दम लिया। इन दिनों पूरे देश में यह मुद्दा गरमाया हुआ है। लड़कियों के परिजनों के मुताबिक, लड़कियां घटना के बाद से काफी सहमी हुई हैं और रातभर सो नहीं पाती हैं बल्कि नींद खुलने पर चिल्लाती हैं। उनके चेहरे पर खौफ का मंजर दिख रहा है। हालांकि, मामला जब तूल पकड़ा तो पुलिस को स्वामी मुरूगा को गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा। 

मामला सामने आने पर फैली सनसनी

स्वामी मुरूगा से संबंधित मामले होने के बाद चित्रदुर्ग में सनसनी फैल गई। क्योंकि स्वामी शिवमूर्ति मुरूगा लिंगायत समाज के धर्मगुरू हैं। उनको लिंगायत समाज के लिए किए जाने वाले कई सामाजिक कार्यो के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में स्वामी के साथ सेक्स का मामला सामने आने के बाद उनके भक्तों, चाहने वालों में हड़कंप मच गया है।

अब पुलिस ने स्वामी शिवमूर्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा स्वामी मुरूगा के ऊपर अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निरोधक कानून के प्रावधान भी जोड़ दिए गए हैं। दरअसल, जिन दो नाबालिग लड़कियों ने आरोप लगाए हैं उनमें से एक अनुसूचित जाति से आती है। मजिस्ट्रेट के सामने दोनों की धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज हो चुके हैं। 

इन पर भी हुई कार्रवाई

मामला तूल पकड़ने के बाद जिस स्वामी का दबदबा समाज में था, वह सब मिट्टी में मिल गया। स्वामी के साथ ही मठ के एक पुजारी और हॉस्टल वार्डन पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ ही मठ के एक प्रशासनिक अधिकारी एसके बासवराजन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक अन्य लड़की ने दर्ज करवाया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि जब दो लड़कियों ने स्वामी के खिलाफ शिकायत की तो उन्हें बासवराजन बाहर ले रहा था। जिस पर उसने विरोध किया था। जिसके बाद बासवराजन ने लड़की के साथ रेप की कोशिश की और जान से मारने के कोशिश भी की थी। बसवराजन के खिलाफ दर्ज मामले में उसकी पत्नी को भी सह आरोपी बनाया गया है और आरोप लगाया गया कि वह अपने पति का साथ दे रही है।

मुरूगा हुए अरेस्ट 

गौरतलब है कि मुरूगा मठ की स्थापना 1703 में हुई थी। इस मठ को देशभर में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक कामों के लिए जाना जाता है। हालांकि, जिस मठ का समाज में दबदबा कायम हो और उसके मठाधीशों का कारनामा सामने आए फिर तो लोगों के मन में गुस्सा तो उठेगा ही। बताया जाता है कि आरोपी स्वामी मुरूगा का इस मठ को मजबूत और बढ़ाने में काफी योगदान रहा है। मुरूगा ने दलित समाज के लोगों को भी इस मठ से जोड़कर सामाजिक समरसता का मैसेज देने का भी काम किया।

अब सेक्स स्कैंडल में उनका नाम आने के बाद कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इससे साफ है कि स्वामी मुरूगा की हनक किस तरह क्षेत्र में रही होगी। ऐसे में लड़कियों ने अगर आवाज स्वामी मुरूगन के खिलाफ उठाई तो ये भी अपने में बहादुरी ही कही जाएगी। राजनीतिक दबदबा होने बाद आरोपी स्वामी मुरूगा की गिरफ्तारी लंबे समय तक टली लेकिन सामाजिक दबाव के बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

पहले भी आ चुका है सेक्स स्कैंडल का मामला

कर्नाटक के मठों में सेक्स स्कैंडल का ये कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी कई ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। जिन्होंने न केवल धार्मिक संस्थानों की छवि धूमिल की है बल्कि लोगों का भरोसा पर उठा है। साल 2017 में कर्नाटक के कोप्पल जिले में कलमठा में एक सेक्स स्कैंडल का मामला सामने आया था। उस वक्त मठ के पुजारी कोट्टूरेश्वर का एक वीडियो सामने आया और महिला उनके साथ आपत्तिजनक स्थिति में बैठी थी। इस कारनामे का स्वामी कोट्टूरेश्वर के ड्राइवर ने चुपके से वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के लीक होने के बाद भक्तों ने स्वामी काफी विरोध किया था। ड्राइवर ने स्वामी पर आरोप लगाया था कि उनके कहने पर पिछले कई सालों में मठ में लड़कियों की सप्लाई करता रहा। हालांकि, वीडियो बनाने की बातों पर साफ इंकार किया।

स्वामी नित्यानंद की सेक्स सीडी पर हुआ था बवाल

बीते साल 2021 में शैव मठ के स्वामी नित्यानंद के सेक्स स्कैंडल ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। इसके बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। स्वामी नित्यानंद की सेक्स सीडी को एक टीवी चैनल ने प्रसारित की थी। जिसमें वो एक साउछ के हिरोइन और कई विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। जानकारों के मुताबिक, स्वामी के कमरे में खुफिया कैमरा लगाकर उनके शिष्य ने सीडी बनाई थी।

जिसके बाद पूरे देश में स्वामी के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा भी देखा गया था। स्वामी नित्यानंद पर रेप, धार्मिक भावनाएं भड़काने,आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप लगे। इन सभी आरोपों में नित्यानंद करीब 52 दिन तक जेल में रहे। मामले में आरोपी होने की वजह से स्वामी को अपना पद भी छोड़ना पड़ा था।

 

Created On :   3 Sep 2022 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story