कीमतों में बढ़ोतरी जारी, मुंबई में 91 रुपए लीटर पेट्रोल तो डीजल 80 के करीब

Petrol and diesel price hike again, petrol 90.75 rs litre in Mumbai
कीमतों में बढ़ोतरी जारी, मुंबई में 91 रुपए लीटर पेट्रोल तो डीजल 80 के करीब
कीमतों में बढ़ोतरी जारी, मुंबई में 91 रुपए लीटर पेट्रोल तो डीजल 80 के करीब
हाईलाइट
  • दिल्ली में डीजल 74.63 रु. लीटर
  • दिल्ली में पेट्रोल 83.40 रु. लीटर
  • पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। तेल कंपनियों ने शनिवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83 रुपए 40 पैसे प्रति लीटर हो गई। डीजल की कीमतों में 21 पैसे की वृद्धि हुई, जिसके बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 74 रुपए 63 पैसे हो गई। मुंबई में पेट्रोल का दाम 90 रुपए 95 पैसे तो डीजल का रेट 79 रुपए 23 पैसे प्रति लीटर हो गया है।

 

 

 

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे और डीजल में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल के दाम 83.22 रुपए तो डीजल के दाम 74.42 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 90 रुपए 57 पैसे तो डीजल की कीमत 79 रुपए 01 पैसे प्रति लीटर हो गई थी।

 

Created On :   29 Sep 2018 2:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story