विश्व व्यापार के लिए सामुद्रिक मार्ग की शक्ति को बढ़ाने की जरूरत - पीएम मोदी 

PM narendra modi say on world business and Sea power
विश्व व्यापार के लिए सामुद्रिक मार्ग की शक्ति को बढ़ाने की जरूरत - पीएम मोदी 
विश्व व्यापार के लिए सामुद्रिक मार्ग की शक्ति को बढ़ाने की जरूरत - पीएम मोदी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व व्यापार में भारत को अपनी जगह बनानी है तो देश को सबसे ज्यादा सामुद्रीक मार्ग की शक्ति को अनेक गुना बढ़ानी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में समुद्री क्षेत्र में महाशक्ति बनने की क्षमता है। क्योंकि हमारे पास 7500 किमी का समुद्री मार्ग है। भौगौलिक रूप से यह व्यवस्था मिली हुई है। अब यह हमारे लिए चुनौती है हम इस अवसर का फायदा कैसे उठाते हैं।

चौथे कंटेनर टर्मिनल (FCT) का उद्घाटन
रविवार को प्रधानमंत्री ने नई मुंबई में एनएमआईए स्थल से रिमोट के जरिए जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) के चौथे कंटेनर टर्मिनल (FCT) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया पर्यावरण के बारे में चर्चा करती है। पर्यवारण की समस्या के समाधान में परिवहन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यदि जलमार्ग का उपयोग किया जाता है तो बहुत ही कम समय में चीजों को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने 100 से अधिक जल मार्गों को चिन्हित किया है।

24 लाख कंटेनर हर साल आएंगे
इस बीच केंद्रीय जहाजरानी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि JNPT के चौथे कंटेनर टर्मिनल शुरू होने से 24 लाख कंटेनर हर साल यहां पर आएंगे। पहले चरण के काम के लिए 4 हजार 700 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। गडकरी ने बताया कि दूसरे चरण का काम 2022 में पूरा होगा। उसके जरिए और 24 लाख कंटेनर आ सकेंगे। जिसके लिए 3 हजार 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। JNPT पोर्ट में 54 प्रतिशत कंटेनर ट्रॉफिक चलता है। इसका फायदा महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास के लिए हो सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई के JNPT के चौथे कंटेनर टर्मिनल का काम रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है। इसका बहुत बड़ा फायदा महाराष्ट्र को मिलेगा।

नाशिक समेत चारों जगहों पर ड्राई पोर्ट
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि नाशिक और सांगली में ड्राई पोर्ट बनाने की योजना है। जालना और वर्धा में ड्राई पोर्ट बनाने का काम तेजी से शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से चारों जगहों पर ड्राई पोर्ट बनाए जाएंगे। गडकरी ने कहा कि नाशिक से हर साल 2 हजार करोड़ रुपए के अंगूर का निर्यात किया जाता है। वातानुकूलित कंटेनर के माध्यम से नाशिक के किसान अपना अंगूर और दूसरे फलों को विदेश में भेज सकेंगे। गडकरी ने कहा कि JNPT रेलवे मंत्रालय की मदद मनमाड़ से इंदौर तक रेललाइन बिछाई जाएगी। जिसके लिए 6 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

कंटेनर टर्मिनल एक नजर में
JNPT के चौथे कंटेनर टर्मिनल के पहले चरण का निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है। इस टर्मिनल से देश में कंटेनर व्यापार एवं लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिल सकेगा। JNPT में कंटेनर संचालन की क्षमता दोगुनी होगी। टर्मिनल को रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा।

Created On :   18 Feb 2018 6:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story